Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यवसाय

आल टाइम हाई पर शेयर बाजार: ओपन होने वाले है कई IPO , आइडिया वोडाफ़ोन के शेयर में आई तेजी

शेयर बाजार ने आज यानी 23 सितंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन नया ऑल टाइम हाई बनाया है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,881 और निफ्टी ने 25,925 का स्तर छुआ।

अभी सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 84,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 25,900 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में तेजी है।

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में आई फिर एक बार  8% की तेजी

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में आज 8% की तेजी है। वोडाफोन-आइडिया ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ तीन साल में 4G और 5G नेटवर्क इक्विपमेंट्स की सप्लाई के लिए 3.6 बिलियन डॉलर यानी 30 हजार करोड़ रुपए की डील की है।

20 सितम्बर शुक्रवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले शुक्रवार यानी 20 सितंबर को सेंसेक्स ने 84,694 का और निफ्टी ने 25,849 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1359 अंक की तेजी के साथ 84,544 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 375 अंक की तेजी रही, यह 25,790 पर बंद हुआ था।

Related posts

दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

उज्जैन में रोप वे और इंदौर में केबल कार होगी शुरू : पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया आप्शन

Jansamvad Express Digital

Paris Olympics: एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज, भाला फेंक में जीता रजत

Leave a Comment