Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की सूचना मचा हडकंप

दिल्ली एयरपोर्ट पर वाराणसी जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) में मंगलवार सुबह टेकऑफ से पहले एक टिशू पेपर मिला, जिसमें ’30 मिनट में बम ब्लास्ट’ लिखा हुआ था। इसे धमकी की आशंका माना गया। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। कुछ यात्री विंग के जरिए प्लेन से उतरते देखे गए। फ्लाइट में 176 पैसेंजर्स थे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर QRT और बम डिस्पोजल टीम बुलाई गई। प्लेन की तलाशी ली गई, लेकिन अधिकारियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे वॉशरूम में पायलेट को टिशू पेपर मिला था। टिशू पेपर वॉशरूम में कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है।

इस महीने, यानी 1 मई से अभी तक 28 दिन में एयरपोर्ट, स्कूल, अस्पताल समेत बम धमकी की यह आठवीं घटना है। इससे पहले 23 मई को दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में बम की धमकी दी गई थी। उससे पहले गृह मंत्रालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सभी धमकियां फर्जी निकलीं।

यह भी पढ़े उज्जैन आई ये अभिनेत्री

अभिनेत्री वाणी कपूर और राशि खन्ना ने किये महाकाल दर्शन , भस्म आरती में हुए शामिल

Related posts

भारतीय मूल के अमीश शाह ने एरिजोना में दर्ज की बड़ी जीत, डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीता

Jansamvad Express Digital

विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, एमपी की 12 महिला खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल

Jansamvad Express Digital

864 करोड़ की लागत से उज्जैन में होगा 29 किलोमीटर लम्बे घाटो का निर्माण : आज सीएम करेंगे योजना का भूमिपूजन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment