Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर निगम परिषद में भाजपा के शासन के 25 साल पूरे : आज मनाया जाएगा उत्साह सीएम होंगे ऑनलाइन शामिल

इंदौर || मध्यप्रदेश के  इंदौर में भाजपा शासित निगम परिषद को 25 साल पूरे हो गए। इसके साथ ही मौजूदा निगम परिषद को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर इंदौर के सभी 85 वार्डों में निगम सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रोग्राम होंगे।

सभी 85 वार्डों में एक साथ होने वाले प्रोग्रामों में सीएम डॉ.मोहन यादव ऑनलाइन जुड़ेंगे। भाजपा के इस आयोजन की शुरुआत मंगलवार को शाम 6 बजे से होगी।

 शहर के सभी जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्ग‌व, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता, गोपी कृष्ण नेमा, आलोक दुबे, टीनू जैन सहित 85 प्रमुख वक्ता सभी वार्डों में निगम सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

महापौर पुष्य मित्र भार्गव के नेतृत्व में विगत 3 सालों की विकास यात्रा को विशेष रूप से प्रस्तुत करेंगे। इस प्रोग्राम में शाम 6 बजे वार्ड 50 में स्कीम नंबर 140 वर्ल्ड कप चौराहे पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव वार्ड स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होंगे।

Related posts

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर विशेष भस्म आरती।

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरी लिस्ट जारी की , OBC और SC ST के प्रत्याशियों को अवसर

ससुर संग बहू रानी का डांस, वीडियो हुआ वायरल तो कहा- मेरी बेटी है, मुझे अच्छा लगता है!

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment