Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजराइली एम्बेसी के पास लो इंटेसिटी के धमाके, पुलिस जाँच में जुटी

नई दिल्ली ||   दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजराइली एम्बेसी के पास लो इंटेसिटी के धमाके मामले में पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है। इसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस दोनों संदिग्धों को ट्रैक करने में जुटी हुई है। हालांकि, पुलिस ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

उधर, इजराइल ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारत में रह रहे अपने नागरिकों को भीड़ वाले इलाकों में जाने से मना किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स और PTI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को मौके से लेटर मिला, जो इजराइल के झंडे से लिपटा हुआ था। यह लेटर एक पेज का था, जिसमें इंग्लिश भाषा में टाइप कर ‘इजराइल का गाजा पर अटैक’, ‘रिवेंज’ (बदला) और ‘सर अल्लाह रेजिस्टेंस’ ग्रुप का नाम लिखा हुआ था। लेटर में इजराइल के गाजा पर एक्शन की आलोचना की गई है।

बता दें कि 2021 में भी सड़क के किनारे पटरी पर एक लो इंटेंसिटी का धमाका हुआ था. इसमें कई कारों को नुकसान पहुंचा था. जिसकी जांच सेंट्रल एजेंसी एनआईए कर रही है, लेकिन उसमें अभी तक एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. इससे पहले फरवरी 2012 में इजरायली दूतावास की कार के नीचे एक बम लगाया गया था

Related posts

भोपाल- सहकारी संस्थाएं किसानों को सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jansamvad Express Digital

न्यू हैम्पशायर के चुनाव में ट्रम्प ने हेली को हराया तो डेमोक्रेटिक पार्टी से बाइडेन जीते

10 वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नितीश कुमार : NDA ने शपथ समारोह को लेकर तेयारी शुरू की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment