Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इरान की महिला सिंगर गिरफ्तार : बिना हिजाब पहने कॉन्सर्ट करने का मामला

Hijab Law in Iran : ईरान में शरियत के कानून के तहत किसी भी महिला का हिजाब न पहनना अपराध माना जाता है. जिसके लिए ईरान में नया हिजाब कानून लागू हुआ है. इसके उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्राविधान है.

ईरान में यूट्यूब सिंगर को बिना हिजाब पहने कॉन्सर्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. ईरानी अधिकारियों ने 27 वर्षीय गायिका पारस्तू अहमदी को गिरफ्तार किया है, क्योंकि उन्होंने YouTube पर एक वर्चुअल कॉन्सर्ट पोस्ट किया था, जिसमें पारस्तू अहमदी ने हिजाब पहने बिना परफॉर्म कर दिया|

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 27 साल की ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को यूट्यूब पर एक वर्चुअल कॉन्सर्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, ईरानी सिंगर परास्तू पर बिना हिजाब पहने वर्चुअल कॉन्सर्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

ईरानी सिंगर परास्तू अहमदी के वकील मिलाद पनाहीपोर ने बताया कि परास्तू को शनिवार (14 दिसंबर) को ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 280 किलोमीटर दूर माज़ंदरान प्रांत के सारी शहर में हुई |

कॉन्सर्ट के ऑनलाइन पोस्टिंग के बाद दर्ज हुआ केस

ईरानी सिंगर परास्तू अहमदी ने 11 दिसंबर, 2024 (बुधवार) को अपने वर्चुअल कॉन्सर्ट को ऑनलाइन पोस्टर किया था. जिसमें वह चार पुरुष म्यूजिशियन्स के साथ बिना हिजाब के एक स्लीवलेस ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही थीं. जिसके बाद गुरुवार (12 दिसंबर) को ईरानी सिंगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

Related posts

शिवराज मामा से मांग रहे भांजे भी एक हजार – वीडियो हुआ वायरल

RTI एक्टिविस्ट को मिली धमकी पुलिस जाँच में जुटी

Jansamvad Express Digital

ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को किया समन जारी : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page