Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला किया:अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, गूगल-अमेजन ऑफिस भी निशाने पर

नई दिल्ली || अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है। ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने इजराइल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

ईरानी मीडिया की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों और डेटा सेंटर्स को भी निशाना बना सकता है। संभावित टारगेट की सूची में गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, IBM और ओरेकल जैसी कंपनियों के नाम बताए गए हैं।इजराइल, दुबई और अबू धाबी में मौजूद इन कंपनियों के ऑफिस और डेटा सेंटर भी निशाने पर हो सकते हैं। इस बीच UNSC आज एक प्रस्ताव पर वोटिंग करने वाली है। इसमें ईरान से कहा गया है कि वो बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन पर हमले बंद करे।

 

Related posts

लोकसभा से पहले टावर चोक पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की नुक्कड़ सभा ,महाकाल दर्शन कर शहर में करेंगे रोड शो

Jansamvad Express Digital

ईरान इजराइल युद्ध के बीच कूदा अमेरिका : ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका की बमबारी

Jansamvad Express Digital

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह : दिल्ली के एम्स में ली आखरी सांस

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page