Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन नगर प्रशाशन सतर्क:महापौर, सभापति ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण

उज्जैन || इंदौर में दूषित पेयजल आपूर्ति से हुई 15 लोगों की मौत के बाद उज्जैन प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। शुक्रवार को महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ गऊघाट फिल्टर प्लांट पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पेयजल शुद्धिकरण से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान फिल्टर प्लांट के सभी पंप चालू पाए गए। इसके साथ ही क्लोरीन, केमिकल और ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने बताया कि पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन तैनात हैं। शहर की सभी पेयजल टंकियों की निर्धारित समय-सीमा में नियमित सफाई कराई जा रही है। प्रत्येक टंकी पर पिछली सफाई और आगामी सफाई की तिथि अंकित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर भी चेक किए गए और क्षेत्रीय रहवासियों से फीडबैक लिया गया।

महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि उज्जैन में पेयजल व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है और टंकियों की सफाई नियमित रूप से होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत नगर निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।

 

Related posts

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगी आतिशी : 5 केबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ चार पुराने एक नए चेहरे को किया शामिल

Jansamvad Express Digital

चौरई गड्ढे रहित हाइवे का संकल्प , मरम्मत में होगा इको फिक्स तकनीक का इस्तेमाल : एनएचएआई का प्रयास जारी,जल्द ही भर दिए जाएंगे गड्ढे

Jansamvad Express Digital

मंदिरों में महिला पुरुष के ड्रेस को लेकर फिर पोस्टर वार ,उज्जैन में पहले भी जैन मंदिर में लगे थे लडकियों के मर्यादित कपडे पहनकर आने के पोस्टर

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page