Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन संभागयुक्त को धार्मिक न्यास और धर्मस्व का अतिरिक्त प्रभार: महाकाल दर्शन के बाद बतोर संचालक जिम्मेदारी संभाली

    • भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर संभागायुक्त गुप्ता ने संभाला धार्मिक न्यास,धर्मस्व एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालक का प्रभार
    • धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व  संचालक  गुप्ता आरती में शामिल हुए व नन्दी हॉल में किया मंत्रों का जाप
    • सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग उज्जैन में स्थानांतरित

उज्जैन । मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उज्जैन संभाग के कमिश्नर संजय गुप्ता को आगामी आदेश तक संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। नवीन प्रभार मिलने के बाद संभाग आयुक्त संजय  गुप्ता ने सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन किये और आरती में शामिल हुए। उसके बाद प्रशासनिक संकुल भवन स्थित संभागायुक्त कार्यालय में नवीन दायित्वों का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के उप संचालक  मनीष तिवारी, सहायक संचालक  सौरभ बंसल मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संचालक गुप्ता का पुष्पगुच्छ से अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वागत किया।

पदभार सँभालने पर विभाग ने स्वागत किया

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालक  ने बाबा महाकाल के दर्शन कर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए

संभागायुक्त गुप्ता महाकाल मन्दिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया व आरती में शामिल हुए।इस दौरान संचालक संजय  गुप्ता ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किये। इसके बाद नन्दी हॉल में बैठकर शिव मंत्रों का जाप भी किया। इस दौरान संभाग आयुक्त /संचालक संजय  गुप्ता के साथ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व उपसंचालक मनीष तिवारी, सहायक संचालक बंसल ने भी बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये।इसके बाद धार्मिक न्यास व धर्मस्य संचालक  ने उपसंचालक  तिवारी को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।

सिंहस्थ 2028 को मूर्त रूप देने के लिए धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचनालय उज्जैन स्थानांतरित

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत मध्य प्रदेश शासन द्वारा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का कार्यालय उज्जैन में स्थापित किया गया है। इस विभाग के अन्तर्गत मुख्य धार्मिक संस्थान श्री महाकालेश्वर मन्दिर उज्जैन, श्री पशुपतिनाथ मन्दिर मंदसौर आदि हैं। इसी के साथ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, लद्दाख स्थित सिंधु दर्शन योजना, कैलाश मानसरोवर यात्रा, श्रीलंका के सीता माता मन्दिर की यात्रा का आयोजन करता है।

Related posts

शराबी शिक्षक ने छात्रा की काटी चोटी:कलेक्टर ने दिए प्रकरण दर्ज के आदेश

jansamvadexpress

बड़ी खबर: देर रात रिहाई के बाद जीतू और नाना पटवारी की संयुक्त प्रेस वार्ता, बोले– “विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग”

jansamvadexpress

सावधान ….अगर कोई आपके घर निगम का सर्वेयर बनकर आए तो पहचान पत्र जरुर मांगे

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token