Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधर्मधारमध्यप्रदेशराज्य

एक शाम गो माता के नाम भजन संध्या का आयोजन

रिपोर्ट :- सचित बाहेती

बदनावर। सब्जी मंडी प्रांगण स्थित लक्ष्मी गौशाला ट्रस्ट द्वारा ‘एक शाम गो माता के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रशिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव,मधुबाला राव, देवेंद्र पंवार,आशीष मराठा,नागेश-कमलेश काठा बंधु,अंशुल कोठारी,शुभम,शुभम दक ने भजन गाये। भजन संध्या के सूत्रधार गोरक्षक त्रिलोक भाई मोदी अहमदाबाद थे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाव, राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना शेखर यादव भी शामिल हुए। भजन गायिका आशा जी ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर स्रोतायो को बांधे रखा । भजन संध्या अल्प सुबह 3 बजे तक चलती रही।
इस मौके पर मंत्री दत्तिगाव द्वारा 2 लाख 51 हजार अपनी ओर से दान देने की घोषणा की। इस मौके पर अन्य स्रोतायो ने भी दान दिया। पूरा पंडाल पुरुष एवं महिलाओं से भरा हुआ था।भजन गायकों एवं अतिथि का स्वगात गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष शुशील टच,विजय बाफना,भेरूलाल पंड्या,संजीव अग्रवाल,राजेन्द्र सिंह पवार, निलेश मोदी,लाखन सिंह जादौन, सुनील मोदी, राजेश प्रजापत, बसंतीलाल,प्रहलाद यादव आदि ने किया।अतः में आभार ट्रस्ट के सदस्य संजीव अग्रवाल ने माना।


भजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आजाद सहयोग युवा संस्था की और से निः शुल्क पोहे वितरित किये गए वही महाँकाल रेस्टोरेंट की और से निः शुल्क चाय, नाना चिस्की की और से ठंडा, और संतुष्टि चिल्ड वाटर की और से पानी की व्यवस्था की गई।

Related posts

इंदौर जिले में 73.8% वोटिंग,देपालपुर में सबसे ज्यादा इंदौर-2 में सबसे कम मतदान

Jansamvad Express Digital

नेतन्याहू ने हमास को मिटाने का मन बनाया :लड़ाकों को पकड़ने के लिए दुनियाभर में खुफिया एजेंसी को एक्टिवेट किया; 1 दिन टला सीजफायर

Jansamvad Express Digital

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक: पूरे देश के लिए गाइडलाइंस जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page