Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ दिखा तेंदुआ : मचा हड़कंप, रेंजर ने दिए मुनादी के आदेश

बेतुल | बेतुल जिले के  घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी के एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ तेंदुआ दिखाई दिया है। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सुरक्षा अधिकारी राघव, रेंजर एस नायक वन मले के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुआ और शावक को कॉलोनी से सटे जंगल में देखते ही मुनादी के आदेश दिए। रेंजर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से संपर्क करके मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी और नगर पालिका को सुरक्षा की दृष्टि से मुनादी कराने की बात कही।

रेंजर नायक ने कालोनी के लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सुबह और शाम के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकले। जब भी बाहर निकले 4-5 की संख्या में निकले। वन्य जीव संरक्षण के लिए कार्य करने वाले समाज सेवी आदिल खान ने बताया एबी टाइप कॉलोनी में अक्सर जंगली जानवरों की मूवमेंट बनी रहती है। इनकी सुरक्षा के लिए कालोनी को तीन तरफ से फेंसिंग करने की आवश्यकता है।

Related posts

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे

Jansamvad Express Digital

SIR सर्वेक्षण टीम को अपना दस्तावेज न दिखाएं: ममता बनर्जी

Jansamvad Express Digital

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम: लोकसभा सीटें बढ़ाने का बिल 54 वोट से गिरा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page