Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता के घर लगी आग,दमकल ने पाया आग पर काबू

उज्जैन। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे कृषि उपज मंडी उज्जैन में स्थित कांग्रेस नेता झुझार सिंह सोलंकी के घर और दुकान में अचानक आग लग गई,आग घर के पीछे पड़े स्क्रैप से शुरू हुई जिसकी लपटे दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।आगजनी की खबर लगते ही हड़कंप मच गई ,तत्काल आग की चपेट में आने वाले मकान के आसपास के रहवासी मकानों को खाली करवाया गया,वही फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

 

पड़ोसी राजेंद्र राठौर ने बताया की घर के पीछे स्क्रैप पड़ा था उसी में आग लगी जिसके कारण घर के ऊपरी मंजिल तक आग पहुंच गई,दमकल की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया।

Related posts

इंदौर से उज्जैन के लिए एक और 4 लेन रोड़ होगी तैयार: इंदौर पितृ पर्वत से सीधे कनेक्ट होगा चिंतामण गणेश: 25 गाँव की 228 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Jansamvad Express Digital

श्रावन के पहले सोमवार पर महाकाल की भस्म आरती पर भक्तो का हुजूम दिखा : आज निकलेगी पहली सवारी

नालंदा यूनिवर्सिटी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन

Leave a Comment