Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जाना घायल एडिशनल एसपी का हाल: राष्ट्रिय सचिव और विधायकों ने की बात

उज्जैन। पिछले दिनों उज्जैन के मोहन नगर चौराहे पर लगे एक जाम को खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे सिटी एसपी नितेश भार्गव एक हादसे का शिकार हो गए थे। जाम को खुलवाने के दौरान ही एक घायल युवक उनके पास पहुंचा था जिसे कुछ युवकों ने लूट की नियत से पीटा था। घायल युवक के साथ मारपीट करने वाले बदमाश को पकड़ने के लिए जब एडिशनल एसपी गए तो दो बदमाशों ने उन्हें देख दौड़ लगा दी थी,जिन्हे पकड़ने के लिए खुद एडिशनल एसपी भी उनके पीछे भागे इस दौरान रास्ते में गिरने से उनके हाथ की हड्डी फैक्चर हो गई और घायल होने के बाद भी बदमाशों का पीछा नहीं छोड़ा और दोनो को धर दबोचा। उक्त घटना में एडिशनल एसपी के हाथ में फैक्चर आ गया जिसके बाद से ही वह बैड रेस्ट पर है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायक और राष्ट्रीय नेता ने जाना हाल

बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घायल एडीशनल एसपी नितेश भार्गव का हाल चाल जाना ,और उनके काम की सराहना भी की, इसी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी विधायक महेश परमार ने भी  एएसपी का हालचाल जाना।

तराना में टैक्टर से मूर्ति गिराने के मामले में भी रही थी सराहनीय भूमिका

एडीशनल एसपी नितेश भार्गव एक साहसी अधिकारी माने जाते है,पूर्व में भी इनके द्वारा माकड़ौन में सरदार पटेल की प्रतिमा गिराए जाने के मामले में अच्छी भूमिका निभाते हुए मामले को 2 दिन के अंदर दोनो पक्ष का राजीनामा करवा कर खत्म कर दिया था। दरअसल जिस दौरान ये घटना घटी थी उस दौरान माकड़ौन में तनाव का माहोल था और 2 दिन बाद शहर में मुख्यमंत्री का झंडा वंदन कार्यक्रम था लेकिन स्थिति को संभालते हुए मुख्यमंत्री के आगमन के पहले ही दोनो विरोधी पक्ष का राजीनामा करवाने का काम किया गया था ।

Related posts

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लेमूर एयरबेस के पास हुआ हादसा :अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश पायलट सुरक्षित

इंदौर पहुचे मोदी , झाबुआ से लोकसभा चुनाव का करेंगे आगाज

Jansamvad Express Digital

बुलडोजर कार्रवाई पर SC की टिप्पणी पर राहुल गाँधी का ट्विट – लिखा भाजपा बुलडोजर नीति पर बेनकाब हुई, देश संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page