Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कानपुर से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे:रेलमंत्री ने कहा- भारी चीज से टकराकर उतरी, सबूत सुरक्षित; IB जांच कर रही

कानपुर | एक बार फिर रेल मंत्रालय सवालो के घेरे में है , देश में हर माह एक रेल हादसा हो रहा है विगत एक साल में दर्जन भर रेल हादसे हो चुके है , अब फिर उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस (19168) पटरी से उतर गई। 25 डिब्बे डिरेल हुए हैं। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ यात्री घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा देर रात 2.35 बजे कानपुर शहर से 11 किमी दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच हुआ।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- ट्रेन का इंजन पटरी पर रखी किसी भारी चीज से टकराया। इंजन पर टकराने के निशान हैं। सबूत सुरक्षित रखे गए हैं। IB और यूपी पुलिस जांच कर रही है। नॉर्दन सेंट्रल रेलवे के GM उपेंद्र चंद्र जोशी ने कहा- यह तय है कि हादसा इंजन के किसी चीज से टकराने की वजह से हुआ है। मौके पर कोई चीज नहीं मिली है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन की स्पीड 70 से 80 के बीच थी। एक पहिया उतरते ही प्रेशर कम हुआ। ड्राइवर ने वक्त रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।

DGP प्रशांत किशोर ने कहा- सभी पहलुओं पर जांच हो रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल कर रही है।

Related posts

नरवर की महारानी की हत्या नही इंदौर के अस्पताल में हुई सामान्य मौत ,अपनी मर्जी से बेटी की देखरेख में थी आखरी समय तक बेटी ने की देखरेख

Jansamvad Express Digital

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने मनाया फाग उत्सव

महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 04 लाख से अधिक श्रधालुओ ने दर्शन किए : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सपत्नी पहुंचे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment