Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयकृषिराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की

नई दिल्ली || मुलाकात के बाद में मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि भारत की कृषि में आंध्र प्रदेश का योगदान लगभग 10% है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। मुलाकात के बाद में मीडिया से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि भारत की कृषि में आंध्र प्रदेश का योगदान लगभग 10% है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य में विभिन्न  योजनाओं और पहलों के माध्यम से कृषि रोडमैप को मजबूत करने के लिए एक टीम का गठन किया है। श्री चौहान ने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश, केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित कई योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनका प्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली और प्राकृतिक खेती में मजबूत स्थिति में है। श्री नायडू ने कहा कि वर्तमान में 20 लाख किसान 20 लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। जिसे आने वाले वर्षों में 50 लाख एकड़ भूमि पर 50 लाख किसानों तक विस्तारित करने का लक्ष्य है।

Related posts

अरविन्द केजरीवाल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया या नहीं , कांग्रेस के इन नेताओ ने तो जाने से ही कर दिया इंकार

महाकाल मंदिर में उज्जैन के लोग आधार कार्ड दिखा कर करेंगे दर्शन व्यवस्था हुई शुरू

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट आज, लेखानुदान 12 फरवरी को; विपक्ष ने की हरदा हादसे पर चर्चा की मांग

Leave a Comment