Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

उज्जैन || श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख मास के पहले दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों ने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहे। इस दौरान वे पारंपरिक धोती-सोला में थे। आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और नंदी को जल अर्पित किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत किया।मीडिया से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वैशाख मास के प्रथम दिन बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्व में शांति की कामना करते हुए बताया कि भस्म आरती में शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई है।

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी अपनी पत्नी के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उमेश यादव ने कहा कि वे अक्सर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं और उनका मानना है कि बाबा के बुलावे के बिना कोई यहां नहीं आ सकता।

Related posts

फिल्म ग़दर 2 अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने किये महाकाल दर्शन : भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स से की वर्चुअल बैठक

Jansamvad Express Digital

मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token