Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागज्योतिषधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

खजराना गणेश की कलाई पर 196 वर्गफीट की राखी : पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने की तेयार : बाजार में रही खरीदारी की रोनक

इंदौर ||  जनता के सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और देश के वीर सैनिकों की रक्षा की मनोकामना के साथ रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश को 196 वर्गफीट की विशाल राखी बांधी गई। राखी बांधते समय पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। खास बात यह कि यह राखी अलग-अलग शहरों से लाए गए फूलों से इंदौर और कोलकाता के कारीगरों ने रातभर में तैयार की गई है, जिसमें पांच दिन तक ताजगी रहेगी।

राखी श्री विघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति ने बनाई है। समिति के संस्थापक राजेश बिड़कर और राहुल शर्मा ने बताया कि यह लगातार नौवां वर्ष है जब विशाल राखी श्री गणेश को अर्पित की गई। राखी अर्पित करने की शुरूआत आठ साल पहले की गई थी, तब 6X6 (36 वर्ग फीट) की राखी बनाई गई थी।

उनका कहना है कि जब खजराना गणेश की स्थापना हुई तो उनका स्वरूप काफी छोटा था। फिर धीरे-धीरे बढ़ते गया। इसी तरह हर साल राखी का साइज भी बढ़ाया गया। इस बार 14X14 (196) वर्ग फीट की राखी बनाई गई। इसकी डोर मंदिर के चारों ओर घुमाकर बांधी गई। उनका दावा है कि यह राखी दुनिया की सबसे बड़ी राखी है।

रक्षाबंधन के पहले खूब खरीददारी

रक्षाबंधन के पहले इंदौर में खूब खरीददारी हुई। शुक्रवार को राजवाड़ा क्षेत्र में पैर रखने लायक जगह नहीं थी। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर देखी गई। इसके अलावा शहर के माॅल में भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ थी। भाई अपनी बहनों के लिए उपहार लेते नजर आए। इंदौर के नाथ मंदिर मार्ग पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर लोगों ने कतार लगाकर मिठाई खरीदी।

यह है रक्षाबंधन के मुहूर्त

ज्योतिष्यों के अनुसार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 7.40 से 9.17 तक है। इसके अलावा दोपहर 12.6 बजे से 12.58 तक रहेगा। शाम को 7.2 बजे से रात्रि 8.24 बजे अौर रात्रि 9.47 से रात 11.10 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है।

Related posts

नेशनल चैनल नवभारत टाइम्स की महिला पत्रकार नैना यादव के साथ उज्जैन में बदसलूकी

Jansamvad Express Digital

भोपाल- मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास

आज शाम थम जाएगा चुनावी शोरगुल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page