Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

गरबा पंडालो में हिन्दू संगठनो की दस्तक : उद्देश क्या अश्लीलता पर रोक या गैर हिन्दू टारगेट

इंदौर / उज्जैन : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक गरबा पंडाल से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक सात साल के बच्चे के साथ दो नाबालिग लड़कों ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। दोनों लड़के बच्चे को पकड़कर ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित बच्चे ने मां को रोते हुए पूरी घटना बताई जिसके बाद मां बेटे को लेकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की मां का कहना है कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।
हैरान कर देने वाली घटना शहर के कनाडिया थाना इलाके की है। पीड़ित बच्चे की उम्र सात साल है जो घटना के बाद से बेहद डरा हुआ है। पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि घटना 4 अक्टूबर की है जब बच्चा एक गरबा पंडाल के पास गार्डन में खेल रहा था। तभी दो लड़के आए और उसे अपने साथ ले गए और उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करा मामला जांच में ले लिया है।
पीड़ित बच्चे की मां ने रुआंसी होकर पुलिस को बताया कि उसके बेटे के कथित यौन उत्पीड़न की घटना नजदीकी CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घटना के बाद से बच्चा बहुत डरा हुआ है जिसके कारण पीड़ित बच्चे की काउंसलिंग कराए जाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

उज्जैन के निजी होटल में चल रहे गरबा इवेंट में नजर आई अश्लीलता की तस्वीर

इधर दो दिन पहले उज्जैन के मित्तल होटल में चल रहे गरबा इवेंट के दोरान भी अश्लीलता का मामला सामने आया था , यह गरबा खेलने के नाम पर पेड पास से प्रवेश लेने वाले कपल्स आराधना के पर्व में अश्लीलता को परोसते नजर आए , इसी दोरान हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्त्ता भी यह पहुँच गए और उन्होंने युवक युवती को गरबा पंडाल में किस करते हुए पकड़ा था | मामला हाई प्रोफाइल होने ने के चलते सामने नहीं आ सका |

इससे पहले उज्जैन के माधव क्लब में भी गरबे के मंच पर अश्लील डांस और फ़िल्मी गानों का मामला सामने आया था जिस पर भी हिन्दू संगठन ने आपत्ति दर्ज की थी चूँकि इस क्लब के अध्यक्ष शहर के संभागायुक्त होते है ऐसे में यह पुलिस का कड़ा पहरा होने के चलते संगठन के लोग सिर्फ आपति दर्ज ही कर सके और बाद में क्लब के जिम्मेदारो के द्वारा उक्त इवेंट पर अपनी माफ़ी पेश कर दी थी |

आखिर  हिन्दू संगठन का विरोध क्या  गैर मुस्लिम या अश्लीलता को रोकना

हर बार नवरात्री और वेलेंटाईन -डे के दोरान हिन्दू संगठन सक्रिय नजर आते है , और इनका टारगेट एक विशेष वर्ग के युवा होते है, जबकि बावजूद इन सब के गरबा पंडालो में और निजी इवेंट कम्पनी के द्वारा कराए जाने वाले गरबो के मंच पर कपल्स के बीच अश्लीलता के कई बड़े मामले भी सामने आते रहे है , हिन्दू संगठनो की कार्यवाही कानून है या नहीं ,  ये तो कानून के रखवाले ही बता पाएँगे लेकिन धार्मिक इवेंट में अश्लीलता को रोकने का बीड़ा उठाने की आड़ में एक वर्ग को टारगेट करने की तस्वीर ज्यादा सामने आती रही है | और ऐसे आयोजनों में अश्लीलता पर कभी रोक नहीं लग सकी है , क्योकि बड़े बड़े इवेंट करवाने वाले आयोजको के पीछे भी कई बड़े चेहरे होते है जिनसे विवाद करना हिन्दू वादी संगठनो के लिए मुश्किल हो जाता है |

इंदौर में कैफे केबिन में चल रही गरबा कपल्स की अय्याशी

इंदौर में हालही में एक मामला सामने आया यह कॉफ़ी कैफ़े की आड़ में अयाशी का मामला सामने आया नवरात्री के दोरान  यहाँ मल्हारगंज थाना क्षेत्र बड़ा गणपति चोराहे के पास एक कॉफी कैफ़े के अन्दर युवक युवती का रोमांस चल रहा था एक रहवासी विडिओ बनाते हुए जब कैफ़े में पहुंचा तो कैफ़े के केबिन में पर्दा डाल कर कपल्स अय्याशी कर रहे थे अश्लील हालात में देख रहवासी ने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद मल्हारगंज थाना पुलिस ने मोके पर पहुँच कर कैफ़े पर कार्यवाही की |

 

 

 

Related posts

ग्वालियर में आसमान में बादल से उछला न्यूनतम पारा, दिन में भी ठंड का अहसास

Jansamvad Express Digital

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित

Jansamvad Express Digital

कालभैरव मन्दिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page