Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

गुजरात के सुरत और झारखण्ड के देवघर में गिरी बिल्डिंग , सूरत में 7 लोगो की मौत देवघर में 5 घायल

झारखंड के देवघर में बिल्डिंग गिरी,5 लोगों को निकाला गया सूरत हादसे में 7 लोगों के शव मिले:कल 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी

सुरत / देवघर |  देश में दो दिनों में दो अलग अलग राज्यों के शहरों में बिल्डिंग गिरने की खबरे सामने आई है , शनिवार को गुजरात के सुरत शहर में पांच मंजिला बिल्डिंग के गिरने की खबर सामने आई थी जिसमे अब तक 07 लोगो के शव को निकाला जा चूका है और बचाव कार्य अभी भी जारी है ,  इसी बिच झारखण्ड में भी आज सुबह देवघर में एक तीन मंजिल बिल्डिंग गिर गई जिसमे कई लोगो के दबे होने की संभावनाए है , अब तक 05 लोगो को घायल अवस्था में निकाला जा चूका है |

गुजरात के सूरत में शनिवार को गिरी पांच माला बिल्डिंग कई लोगो के दबे होने की खबर 

 शनिवार दोपहर को सूरत शहर के इंडस्ट्रियल एरिया सचिन में पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। रेस्क्यू में जुटी टीम को रविवार सुबह तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम हीरामन केवट, अभिषेक केवट, शिवपूजन केवट, साहिल, प्रवेश, ब्रिजेश गौंड हैं। सातवें की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में घायल कशिश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह बिल्डिंग 2017 में ही बनी थी। सिर्फ 7 साल में ही पूरी बिल्डिंग के ढह जाने से इसके निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

झारखण्ड के देवघर में बिल्डिंग गिरने से कई लोगो के दबे होने की खबर 

झारखंड के देवघर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। शहर के सीता होटल के पास तीन मंजिला मकान सुबह पांच बजे के करीब भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के दबने की सूचना है। अभी तक पांच लोग निकाले गए हैं। इनमें से दो को थोड़ी चोट आई है जिसे सदर अस्पताल ले जाया गया है। 10 से ज्यादा लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है।

और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। इसे लेकर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में अबतक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर जिला प्रशासन के साथ ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद हैं।

देवघर में 22 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। ऐसे में क्षेत्र के लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। मकान मालिक सीताकांत झा ग्राउंड फ्लोर में होटल खोलना चाह रहे थे, इसलिए मकान का रेनोवेशन करा रहे थे। मकान में कल से ही काम लगा था। इससे लेकर दीवार और पिलर को तोड़ा गया था।

वहीं क्षेत्र में लगातार हुई बारिश की वजह से नमी हो गई है। ऐसे में रेनोवेशन के दौरान मकान पुराना होने की वजह से संभल नहीं सका और आज सुबह एकदम से जमींदोज हो गया।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू होंगे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शामिल : पीएम मोदी की और से चादर करेंगे पेश

Jansamvad Express Digital

जैन मुनि विनम्र सागर को देख रुके मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :वीआईपी रोड पर काफिला रोक लिया आशीर्वाद

Jansamvad Express Digital

केंद्र सरकार का आज होगा बजट पेश: बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट

Leave a Comment