Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

चंद्रयान -03 आज शाम 6 :04 बजे होगा चाँद की सतह पर लैंड , देश की नजर चंद्रयान तीन पर , पीएम भी वर्चुअल होंगे शामिल

दिल्ली | एक माह दस दिन के बाद   चंद्रयान-3 अपना सफ़र पूरा करने जा रहा है ,  आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल कर चंद्रयान 03 को  लैंड होने जा रहा है ।  साल 2023 की  14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्री हरि कोटा से चंद्रयान 03 को  लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।

लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खीचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा।

दो इंजन भी काम नहीं करेंगे तो भी चाँद पर  लैंड करेगा चंद्रयान-3
ISRO के  चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा।’

चंद्रयान-3 के आखिरी 19 मिनट सांसें रोक देने वाले होंगे। लैंडिंग शुरू होते समय गति 6,048 किमी/घंटा होगी। चांद को छूते समय यह 10 किमी/घंटे से भी कम होगी। उतरने के लिए स्थान का चुनाव ISRO कमांड सेंटर से नहीं होगा। लैंडर अपने कंप्यूटर से जगह का चुनाव करेगा।

चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल कर लैंड करेगा। इसे 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।

लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खीचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा।

जनसंवाद एक्सप्रेस के Youtube चेनल पर देखे LIVE चंद्रयान 03

चंद्रयान 03 की सफल लेंडिंग को लेकर देश भर की नजर आज होने वाली लेंडिंग पर रहेगी इसको लेकर देश के अलग अलग शहरो में चंद्रयान 03 की लेंडिंग के लिए दुआ प्रार्थना प्रेयर शुरू कर दी गई है , आज शाम को होने वाली लेंडिंग का सीधा प्रसारण आप जनसंवाद एक्सप्रेस के Youtube चेनल जनसंवाद एक्सप्रेस पर भी देख सकते है इसके लिए आप अभी से चेनल की लिंक https://www.youtube.com/channel/UCbXKb0bsN0JbERYvPnx0E3A को खोले और  SUBCRIBE कर लीजिये

Related posts

छतीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग आज ,20 सीटो पर मतदाता करेंगे मतदान

स्पेन के फुटबाल मैचों होगी मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग:ला-लीगा: सीएम यादव ने दिया एमपी में स्पेनिश कोचिंग शुरु करने का प्रस्ताव

सालो साल बाद बांग्लादेश में तबाही वाली बाढ़ : कई जाने गई

Leave a Comment

Please enter an Access Token