Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

छुट्टियों के चलते महाकाल मंदिर में बड़ी भीड़ , मंदिर समिति को तीन दिन में करोडो की आवक

उज्जैन | देश के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक महाकाल मंदिर पर इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे है । शनिवार रविवार और सोमवार को शासकीय छुट्टी होने के चलते श्रधालुओ की संख्या में इजाफा हुआ है |  और  इस दौरान 85 लाख रुपए के लड्डू बिके और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शन किए। इस दौरान दान भी खूब आया।

दरअसल  पिछले सप्ताह में तीन दिन की शनिवार, रविवार और क्रिसमस की छुट्टी थी। छुट्टी के दिनों में प्रदेश एवं देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान शहर में सारी होटलें पूरी तरह फुल थी। शहर में हरतरफ जाम की स्थिति बनी रही।

60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
इस दौरान 3 दिन में भगवान महाकाल की प्रसादी के 210 क्विंटल लड्डू श्रद्धालु खरीदकर ले गए। इससे महाकाल मंंदिर प्रबंध समिति को 85 लाख रुपए की आय हुई। 3 दिन में 250 रुपए की रसीद कटवाकर शीघ्र दर्शन में 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जिससे 1 करोड़ 50 लाख की आय मंदिर प्रबंध समिति को हुई है।

10 लाख लोगों के आने की संभावना
इस दौरान लगातार भीड़ रही और साढ़े 12 लाख श्रद्धालुओं ने तीन दिन में दर्शन किए और महाकाल लोक देखा भी। इस अवधि में दान भी भरपूर प्राप्त हुआ है। अब साल के आखिरी दिनों में मंदिर में बहुत भीड़ होगी और 1 जनवरी को भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे। पिछले वर्ष एक जनवरी को 7 लाख लोग महाकाल दर्शन के लिए आते थे। महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि इस वर्ष 10 लाख लोगों के आने की संभावना है।

Related posts

मारवाड़ी रंगरेज प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न, जमजम इलेवन ने जीता फाइनल

Jansamvad Express Digital

”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिलाए और बच्चो को किया जा रहा जागरूक

कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छीनी: गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page