Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला : आज होगा शपथ ग्रहण समारोह , 4 मंत्री भी लेंगे शपथ

जम्मू कश्मीर ||  फारुख अब्दुल्ला के बेटे और  नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज  जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे।  5 अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर और लद्दाख  केंद्र शासित राज्य बनने के बाद  अब उमर अब्दुल्ला इस  राज्य के  पहले सीएम बन जाएंगे। शपथ ग्रहण  कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में होगा।

उनके साथ 4 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे। जम्मू-कश्मीर रीऑर्गनाइजेशन एक्ट, 2019 के तहत सीएम समेत मंत्रियों की कुल संख्या विधानसभा सीटों के 10% से ज्यादा नहीं हो सकती। शपथ लेने के बाद उमर अब्दुल्ला दोपहर 3:00 बजे एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के साथ मीटिंग करेंगे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा राज्य के लोगो की सरकार से उम्मीद बहुत

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं यहां (हजरतबल) मैं पोते के रूप में अपने दादा और दादी की कब्र पर फूल चढ़ाने के लिए आया था। मैंने खामोशी से दुआ मांगी कि अल्लाह जम्मू-कश्मीर के लोगों की उम्मीदें पूरी हों। राज्य के लोगों ने काफी मुश्किल समय निकाला है। लोगों की उम्मीदें बहुत हैं, लिहाजा हमारी चुनौतियां भी ज्यादा हैं।

शपथ में I.N.D.I.A. ब्लॉक के कई बड़े नेता शामिल  होंगे

शपथ ग्रहण समारोह में I.N.D.I.A. ब्लॉक के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। NC ने इसके लिए संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, लालू प्रसाद यादव और अरविंद केजरीवाल सहित करीब 50 VIPs को न्योता भेजा है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 15 अक्टूबर को ही श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

Related posts

सोनम ही बेवफा है : मेघालय DGP ने कहा सोनम ने करवाई पति की हत्या , UP गाजीपुर में मिली सोनम

मंदिर प्रबंध समिति का नवाचार: अब महाकाल मंदिर आने वाले हर श्रद्धालु को मिलेगा बाबा को अर्पित प्रसाद

Jansamvad Express Digital

उत्तर प्रदेश में माफियाओ का अंत शुरू , अतीक के बेटे असद का यूपी STF ने किया एनकाउंटर,उमेश पाल हत्या का था आरोपी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page