Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

जूही चावला @57 : जन्मदिवस पर जाने कितनी अमीर है 90 के दशक की ये अभिनेत्री

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री  जूही चावला । जो  वर्तमान  की सबसे अमीर अभिनेत्री  हैं। आज जूही 57 बरस की हो गई है | उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि अभिनेत्री कितने करोड़ी की संपत्ति की मालकिन हैं।

फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री  जूही चावला आज 57 साल की हो गईं हैं। एक्ट्रेस ने 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। 38 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं जूही एक्टिंग के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट करती हैं। वह अपना बिजनेस भी करती हैं। जूही आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की भी मालकिन हैं। ये टीम जूही ने शाहरुख खान के साथ मिलकर खरीदी है। हुरुन रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक भारत की टॉप 5 सबसे अमीर अभिनेत्रियों में जूही चावला पहले नंबर पर हैं। उनके पास कुल 4600 करोड़ की संपत्ति है। उनकी संपत्ति दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जैसी आज की प्रमुख अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा है।

 

संपत्ति के मामले में दूर-दूर तक नहीं कोई अभिनेत्री

हुरुन रिच लिस्ट 2024 के अनुसार संपत्ति के मामले में वह अपने दोस्त शाहरुख खान से ही केवल पीछे हैं। जबकि उनके समकालीन साथी सितारे उनके आस-पास भी नजर नहीं आते हैं। अभिनेत्री की इस वित्तीय सफलता का श्रेय न केवल उनके अभिनय करियर को दिया जाता है, बल्कि उनके समझदारी भरे व्यावसायिक निवेशों को भी दिया जाता है। जूही की आमीरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके बाद की पांच सबसे अमीर अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति भी जोड़ दें तो भी यह जूही की कुल संपत्ति से कम होगी।

जूही का फिल्म जगत का सफ़र

साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद उन्होंने फिल्म सल्तनत में एक छोटी सी भूमिका निभाकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म साल 1986 में आई थी, लेकिन दर्शकों ने उनके काम पर ज्यादा गौर नहीं किया। अभिनेत्री को असली पहचान फिल्म कयामत से कयामत तक से मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। साल 2022 में उन्हें आखिरी बार पर्दे पर फिल्म शर्माजी नमकीन में देखा गया था। जूही इन दिनों अभिनय की दुनिया में काफी कम सक्रिय हैं। फिर भी वह भारत की सबसे अमीर हीरोइन हैं। आइए अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनकी नेट वर्थ और उनके कारोबार से जुड़ी बातें आपको बताते हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट क्या होता  है 

ब्रैंड एंडोर्समेंट, एक तरह का विज्ञापन अभियान या मार्केटिंग रणनीति है. इसमें, किसी ब्रैंड की दृश्यता बढ़ाने के लिए, मशहूर हस्तियों या प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क किया जाता है. ये हस्तियां, किसी उत्पाद या सेवा को बढ़ावा देने के लिए विज्ञापन देते हैं. विज्ञापनदाता और ग्राहक, इस उम्मीद में ऐसा करते हैं कि सेलिब्रिटी की सकारात्मक छवि, उत्पाद या ब्रैंड की छवि पर भी पड़ जाएगी

Related posts

संसद सत्र के 07 वे दिन अखिलेश यादव बोले 4 जून को सांप्रदायिक राजनीति का अंत हुआ

अमेठी में स्मृति इरानी की करारी हार , दोपहर तक 60 हजार वोटो से पीछे स्मृति

इंदौर हादसे पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने जताया दुःख

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page