Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासधर्ममध्यप्रदेशराज्य

दाऊदी बोहरा समाज ने मनाया 23 रोज़ा एवं दाई सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 80 मिलाद मनाई

भौरासा निप्र नगर मे दाऊदी बोहरा समाज में अपना 23 रोजा रखा एवं रात जाग कर इबादत कर समाज के 53 में दाई अली कदर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 80 वीं सालगिरह भी मनाए।

समाज प्रवक्ता काईद जोहर सैफी बुरहानुद्दीन सिंगापुर वाला ने बताया कि समाजजन ने रात जाग कर इबादत की एवं दुआ कर अपने गुनाहों की माफी तलब कर देश के अमन चैन , तरक्की, और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अल्लाह ताला की बारगाह में दुआ कर अपने धर्म गुरु की मिलाद मना कर केक काटा एवं सैयदना साहब के प्रवचन का सीधा प्रसारण किया गया । नमाज के लिए सूरत से पधारें आमिल साहब कुतबुद्दीन भाई कुक्षी वाला ने बताया कि समाज अपना व्यवसाय इमानदारी से कर ब्याज का लेनदेन ना करें देश के प्रति वफादार रहकर देश की खिदमत करें यही आदेश देते हैं हमारे धर्मगुरु आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब । आमिल साहब ने अली मुश्किल कुशा एवम इमाम हुसैन की शहादत पर पुरजोश मातम करवाया। इस अवसर पर शेख अली असगर भाई, बुरहानुद्दीन भाई सेक्रेटरी (ताहेरी) जैनुद्दीन सैफी, बुरहानुद्दीन भाई, मुस्तफा सैफी, सिराज सैफी, सफदर भाई , मुफद्दल भाई , नूर मोहम्मद भाई ,हुसैन भाई (मेडिकल), ताहेर सैफी , मुस्तफा सैफी एवम बुरहान सैफी( मोहम्मदी) आदि समाजजन उपस्थित थे।

Related posts

इन्दौर- युवाओं को नौकरी देने लिये रोजगार मेला 2 मार्च को

Jansamvad Express Digital

यात्रियों के अभाव : प्रचार की कमी से फ़ैल साबित हुई पीएम श्री हवाई सेवा: इस वर्ष मुख्यमंत्री ने दिखाई थी हरि झंडी

Jansamvad Express Digital

एक नजर में उज्जैन शहर की चार प्रमुख खबर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token