Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्यराष्ट्रीय

दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढती भीड़ को देख स्पेशल ट्रेन चलेगी

रतलाम / उज्जैन || 31 अक्टूम्बर को मनाए जाने वाले  दीपावली व छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे उधना-जयनगर एवं जयनगर-उज्‍जैन के बीच दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन सोमवार से चलाने जा रहगा है। यह ट्रेन वेस्टर्न रेलवे के रतलाम मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है।

रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया गाड़ी संख्‍या 09039 उधना-जयनगर स्‍पेशल 28 अक्‍टूबर सोमवार को उधना से 10.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (17.30/17.40) एवं उज्‍जैन (20.05/20.10) होते हुए बुधवार को 7 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्‍या 09040 जयनगर उज्‍जैन स्‍पेशल 30 अक्‍टूबर बुधवार को जयनगर से 11.30 बजे चलकर गुरुवार को 18.15 बजे उज्‍जैन स्‍टेशन पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का  इन स्टेशनों पर दिया ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजिपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी रेलवे स्‍टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्‍या 09039 उधना जयनगर स्‍पेशल का सूरत, सायण, भरूच, बडोदरा व गोधरा स्‍टेशन पर भी ठहराव दिया है।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किये बाबा महाकाल के दर्शन पत्नी साधना सिंह भी रही साथ मोजूद

Jansamvad Express Digital

बारिश के पहले जीर्ण शीर्ण मकानों को चिन्हित कर गिराएगी प्रशासन की टीम

मुंबई में 10.16 करोड़ की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page