Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

देश के कई राज्य लू की चपेट में : कई राज्यों में बारिश हुई , मध्यप्रदेश में होली के बाद चमकेगी गर्मी

नई दिल्ली ||  होली के पहले ही गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाके लू की चपेट में हैं। गुजरात-राजस्थान के एक दर्जन से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान के 17 शहरों में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। महज 3 साल के अंदर यह दूसरा मौका है जब लू का दौर मार्च के पहले पखवाड़े में आ गया है। 2022 में भी लू का पहला दौर गुजरात में 11 से 19 मार्च के बीच महसूस किया गया था। हालांकि उस वर्ष होली 8 मार्च को थी।

इस बार होली के दिन उत्तर-पश्चिमी भारत में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुजरात, उससे लगे राजस्थान और पश्चिमी तट के कोंकण इलाके में गुरुवार से तापमान में कमी की संभावना है, लेकिन लू का दौर जारी रहेगा।

महाराष्ट्र के विदर्भ में 13-14 मार्च को ओडिशा में 13 से 16 मार्च के दौरान, झारखंड में 14-16 मार्च और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल में 18 मार्च को भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मप्र में भी अगले हफ्ते में लू चलने की संभावना है।

देश के 20 राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं। राजस्थान के 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

जल्द शुरू होगा G +7 ANANTA का निर्माण : हवा और लाइट की बचत करेगी ANANTA की बिल्डिंग

Jansamvad Express Digital

चरस ….गांजा ….स्मेक …………..और एमडी ड्रग्स ..यहाँ सब मिलता है : उज्जैन बनता जा रहा नशे का हाट स्पोर्ट , पुलिस जानकर भी अंजान

Jansamvad Express Digital

नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा महाकाल सवारी मार्ग का किया गया निरीक्षण, महापोर भी रहे मोजूद

Leave a Comment