Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

देश भर में कांग्रेस को लेकर हलचल , मुंबई में आज कांग्रेस की बैठक तो मानहानि केस में राहुल को मिली जमानत

लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद आज (7 जून) तीसरा दिन है। I.N.D.I.A. ब्लॉक में गहमागहमी का दौर जारी है। महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले विशाल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करके कांग्रेस और I.N.D.I.A ब्लॉक को समर्थन देने का ऐलान किया।

आज मुंबई में कांग्रेस नेताओं की बैठक दोपहर एक बजे होगी। इसमें नवनिर्वाचित सांसद शामिल होंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कल (8 जून) को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी।

इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बेंगलुरु की कोर्ट में पेश हुए हैं। उन पर कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी ने मानहानि का केस किया हुआ है। स्पेशल कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी है। मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

मानहानि का केस भाजपा नेता एस केशव प्रसाद ने 8 मई 2023 को दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और राहुल गांधी जैसे कांग्रेस नेता भाजपा सरकार को भ्रष्ट कह रहे हैं।

कांग्रेस ने 5 मई 2023 को समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर कोविड किट निविदा सौदों में 75 प्रतिशत, पीडब्ल्यूडी निविदाओं के लिए 40 प्रतिशत, धार्मिक संगठनों को अनुदान के लिए 30 प्रतिशत और ऐसे अन्य सौदों में भाजपा पर कमीशन लेने का आरोप लगाया था।

Related posts

चारधाम यात्रा में बढ़ते  हेलीकाप्टर हादसे अफसर बोले- जानलेवा बने सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर

भाजपा को लाडली बहना योजना दे सकती है आक्सीजन , कांग्रेस को OPS और नारी सम्मान पर विश्वास, एग्जिट पोल में स्पष्ट नहीं मध्यप्रदेश में किसकी सरकार

एमपी विधानसभा में आज पेश होगा डॉ मोहन यादव सरकार का बजट पेश : 4 लाख करोड़ से अधिक बजट में इंदौर को कई उम्मीद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment