Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

निजी कालेज के प्रिंसिपल पर पत्नी के बेडरूम में CCTV लगाने का आरोप : पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर के निजी कॉलेज में  प्रिंसिपल पद पर पदस्थ सख्स पर उसकी  पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए लसुडिया ठाणे में शिकायत दर्ज की है |

महिला ने प्रिंसिपल पति के  खिलाफ प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने की जिद कर रहा था। मना किया तो चरित्र पर सवाल करने लगा। फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला अपने माता-पिता के साथ मंदसौर में रह रही है।

लसूडिया पुलिस ने बताया, राखी श्रीवास्तव की शिकायत पर पति डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव, ससुर राधेश्याम श्रीवास्तव, सास कल्पना और ननद मीनाक्षी पर केस दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को बताया, पति की इंदौर में नौकरी थी तो सास-ससुर भी गुना से यहीं रहने आ गए। पति ने सास-ससुर और ननद के कहने पर घर में कैमरे लगवाए। जिसे अपने मोबाइल पर अटैच कर लिया। इसके बाद पति ने बेडरूम में कैमरा लगाने की बात कही। मैंने कैमरा लगाने से रोका और कहा कि इससे प्राइवेसी खत्म होगी। तो पति चरित्र पर उंगली उठाने लगे। कहते कि तू जान बूझकर कैमरे नहीं लगवाना चाहती।

Related posts

मुंह पर मास्क गले में गमछा लपेट कर भस्मआरती प्रवेश गेट पर खड़े हुए प्रशासक : दलालों में मचा हडकंप ,1700 अनुमति पहुंचे 1400

Jansamvad Express Digital

केसर विलास पैलेस में महाराजा ने किया गादी पूजन, निभाई राजपरंपरा

कॉलेज एग्जाम देने आ रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत: तेज रफ़्तार बस ने मारी टक्कर

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page