Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

नेता बड़े स्मार्ट होते है मुझसे मिलने तो साधारण बनकर आते है जब उनके घर जाते है तो BMW दिखती है , नेता को समझने के लिए उनके बच्चो से मिलता हूँ – राहुल गाँधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना चुनाव प्रचार से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि नेता बहुत स्मार्ट होते हैं और वही दिखाते हैं जो वो दिखाना चाहते हैं। कई बार वे सादा कपड़े और सस्ती सी घड़ी पहनकर आते हैं। लेकिन जब मैं उनके घर जाऊं तो मुझे वहां BMW खड़ी मिलती है। ऐसे में नेताओं की असली सोच का पता लगाने के लिए मैंने एक तरकीब निकाली है। मैं नेताओं को उनके बच्चों के जरिए समझता हूं।

राहुल बोले कि जब मैं किसी से मिलता हूं तो मैं उनसे साधारण सवाल पूछता हूं। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या वे अपने बच्चों को मुझसे मिलने भेज सकते हैं। मैं उन्हें बताता हूं कि मैं उनके बच्चों से इसलिए मिलना चाहता हूं क्योंकि बच्चों से आप सच नहीं छिपा सकते हैं।

ये बातें केरल के कोझिकोड में दिवंगत मुस्लिम लीग नेता पी सतीश हाजी पर लिखी गई एक किताब के लॉन्च प्रोग्राम में कहीं। इस दौरान इंडियन मुस्लिम यूनियन लीब के सांसद अब्दुसमद समादानी ने राहुल की स्पीच को तेलुगु में ट्रांसलेट किया।

Related posts

एयरपोर्ट पर इस खूब सुरत ब्यूटी को देख खुद को विडिओ बनाने से रोक नहीं पाए लोग: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Jansamvad Express Digital

केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली की सडको पर AAP नेता

Jansamvad Express Digital

भौरांसा नगर में लीकेज करंट के निराकरण हेतु विशेष अभियान, 4 वितरण केंद्र 7 टीम 100 कर्मचारी ढूंढने निकले नगर के थंबो में करंट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment