Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

नौतपा का चौथा दिन है। राजस्थान का फलोदी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर

मंगलवार को नौतपा का चौथा दिन है। राजस्थान का फलोदी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 49.4° रिकॉर्ड किया गया। IMD के अनुसार आज और कल हीटवेव चलेगी। 30 मई से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

देश में बढ़ते तापमान के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार को पंजाब में 46 साल का रिकॉर्ड टूटा। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। 21 मई 1978 को अमृतसर का तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

झांसी में 132 साल बाद सोमवार को 48.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, इससे पहले 20 मई 1892 को यहां पारा 48.1 डिग्री तक गया था। आगरा में गर्मी का 26 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यहां पारा 47.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 27 मई 1998 में आगरा का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री तक पहुंचा था।

खबर और भी पढ़े ………

अभिनेत्री वाणी कपूर और राशि खन्ना ने किये महाकाल दर्शन , भस्म आरती में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में सोमवार को गर्मी के कारण 10 लोगों की जान चली गई। राजस्थान में पिछले एक हफ्ते के दौरान 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 10 राज्यों की 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को देश में सिर्फ 37 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था।

 

खबर और भी पढ़े ………

डेरा सच्चा सोदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत, डेरा मेनेजर हत्याकांड मामले में किया बरी

Related posts

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर सबूत मिटाने का आरोप : मामला MUDA घोटाले से जुडा

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के टॉवर चौक पर दिनदहाड़े बुजुर्ग को मारी गोली, भागते समय आरोपी गिरफ्तार व घायल

Jansamvad Express Digital

आज से सावन माह की शुरुवात पहले ही दिन महाकाल में दिखा भीड़ का असर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment