Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पति ने पत्नी की हत्या कर पलंग पेटी में छुपाया ,दो दिन बाद मिली परिजन को लाश

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले  पालखंदा में महिला की खून से सनी लाश घर की पलंग पेटी में मिली। महिला की हत्या उसके पति ने एक दिन पहले रात में की और उसे छुपाकर पलंग पेटी में रख दिया था। जब महिला घर में नहीं दिखी तो आरोपी पति ने ही पिता को कहा की आपकी बहु को मेने मार दिया है ढूंढ सको तो ढूंढ लो। उसके बाद  24 घंटे बाद  महिला की लाश घर की पलंग पेटी में से मिली है। परिजन की शिकायत पर आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

देवास रोड स्थित गांव  पालखन्दा में घर के अंदर बंद पेटी में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला का पति विजय परमार दर्जी का काम करता है। उसका पत्नी दीपा से बीते सात वर्षो से विवाद चल रहा था। एक वर्ष पहले दोनों के बीच राजीनामा हुआ था। दीपा के भाई हेमंत चौहान ने आरोप लगाया कि विजय परमार के दो महिलाओं से अवैध संबंध थे। दो दिन पहले पति पत्नी में विवाद हुआ था। विजय ने मुझे फोन लगाकर कहा था की अपनी बहन को ले जाओ। जिसके बाद शुक्रवार को सुबह पुलिस ने बहन दीपा की हत्या की सुचना दी। सनसनीखेज हत्या के मामले में दीपा की लाश पुलिस को उसके घर में रखी पलंग पेटी में से बरामद हुई है। उसकी धारधार हथियारों से हत्या की गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नरवर पुलिस टीम व एफएसएल के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की और मृतिका महिला की लाश को पीएम के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा। मृतक महिला के भाई हेमन्त ने सास सावित्री, ससुर अंतर सिंह और पति विजय परमार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र चंद देवड़ा का कहना है कि मामला संदिग्ध है जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कह पाएंगे आशंका जताई है कि महिला के सिर पर व कंधे पर पीछे से वार किया गया है ।

Related posts

उज्जैन त्रिवेणी शनि मंदिर पर शानिचारी अमावस्या पर दिखा आस्था का जनसैलाब : श्रधालुओ ने स्नान के बाद किए शनि देव के दर्शन

Jansamvad Express Digital

सहयोग सेवा संस्था की ओर से स्व बोकड़िया की स्मृति में लगा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

Jansamvad Express Digital

परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र बस की चपेट में आए . गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा

Leave a Comment