Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेश

पत्रकार मनीष शर्मा को रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया

रिपोर्ट:-सचित बाहेती

बदनावर। सिविल अस्पताल बदनावर में रोगी कल्याण समिति में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव की अनुशंसा पर मनीष शर्मा को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। मंगलवार को सिविल हॉस्पिटल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस एल मुजाल्दा, लेखापाल लोकेश वर्मा, सहायक लेखापाल, मालव राजपुरोहित जीतेंद्र यादव बी, लक्ष्मीकांत पुलेरिया बिपीएम, स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर दिलीप सिंह चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, सचिव नवीन चौहान, सह सचिव प्रवीण चावला, सदस्य राकेश सिंह चौहान, एवं चिकित्सकों ने शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोगी कल्याण समिति स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नतिशीलीकरण और प्रशासनिक मामलों में सहायक होती है। यह चिकित्सा संस्थानों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए मार्गदर्शन, निगरानी, और सुनवाई का काम करती है। समिति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने, सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करने, और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में सहायक होगी, साथ ही कहा कि सदस्य एवं डॉक्टरों की टीम मिलकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रत्येक व्यक्ति को मिले इस और कार्य किया जाएगा। इस पद पर रहकर रोगीयों के जीवन में सुधार लाने में महत्वपूर्ण साबित होगें और डॉक्टरों के साथ मिलकर आप रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे। आपके समर्थन और सहयोग से रोगी कल्याण समिति अपने उद्देश्यों की दिशा में अग्रसर रहेगी।

Related posts

आगर: कलेक्टर के खिलाफ किसानों का पोस्टकार्ड अभियान, CM को भेजे पत्र

Jansamvad Express Digital

ये सुन्दर लड़की दुनिया को सुन नहीं सकती पर इसके लक्ष्य ने दुनिया के होश उड़ा दिए

विदेश में पढ़ रही इंजिनियर की आईडी से अब भी हो रहे भवन नक़्शे पास , बडनगर नगर पालिका में बड़ी धांधली

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page