Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस का सफल कॉम्बैट लॉन्च

नई दिल्ली || भारतीय सेना ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल कॉम्बैट लॉन्च कर अपनी प्रबल क्षमताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तेज गति, अद्भुत सटीकता और प्रबल विनाशकारी शक्ति से लैस ब्रह्मोस ने निर्धारित लक्ष्य को बिल्कुल सही निशाने पर भेदा, जिससे भारतीय सेना की परिचालन क्षमताओं में निरंतर हो रहे सशक्तिकरण की पुष्टि हुई।

यह परीक्षण दक्षिणी कमान द्वारा संचालित किया गया, जो भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता और अत्याधुनिक तकनीक के विकास में हो रही प्रगति का स्पष्ट संकेत है। इस सफलता ने न केवल सेना की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता और युद्ध तैयारी को मजबूत किया है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए देश की रणनीतिक मजबूती को भी उजागर किया है। ब्रह्मोस की यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत किया।

Related posts

इंदौर में भाजपा कांग्रेस आमने सामने हुई ,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

Jansamvad Express Digital

आजादी के बाद पहली बार जूना नागदा में पहुंचेगा पाईप लाईन से पानी

राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए मुख्यमंत्री जी…’ नीतीश के वायरल वीडियो पर लालू-तेजस्वी ने साधा निशाना

Leave a Comment