Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का वाटर अवॉर्ड इंदौर के नाम : राष्ट्रपति मुर्मू ने कलेक्टर आशीष सिंह को किया सम्मानित

इंदौर || मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को आज  केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित पांचवें नेशनल वाटर अवॉर्ड में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित  होने का अवसर मिला है । इंदौर को वेस्टर्न जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। समारोह 22 अक्टूबर को विज्ञान भवन में  संपन्न हुआ ।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 में 9 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं को पुरस्कार दिए गए । इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं।

इंदौर की ओर से कलेक्टर आशीष सिंह अवॉर्ड  लेने पहुंचे  , कलेक्टर आशीष सिंह के साथ इंदौर के अन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए , स्वच्छता के बाद अब वाटर अवार्ड इंदौर के नाम दर्ज हो गया है , आशीष सिंह ने आज समारोह के दोरान राष्ट्रपति मुर्मू के हाथो अवार्ड प्राप्त किया

Related posts

मध्य प्रदेश में जनसुरक्षा के लिये नया डायल 112 शुरू होगा : लोकेशन ट्रैकिंग से 16 मिनट में पहुंचेगी मदद

अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर 24 ग्राम MD ड्रग के साथ गिरफ्तार

मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे एअर इंडिया स्टाफ की यूनिफॉर्म

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment