Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर शहर में निकली शोभायात्रा : दिगंबर और श्वेताम्बर जैन समाज के लोग हुए शामिल

उज्जैन | भगवान महावीर जन्म कल्याणक  पर  श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाज के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई । गुरुवार सुबह 7:30 बजे  नमकमंडी  जैन मंदिर से श्वेतांबर और  दिगंबर जैन  समाज के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और भगवान की आराधना करते हुए शहर के विभिन्न मार्गो  से होकर चल शोभायात्रा  निकली ।

सामूहिक जुलूस में प्रभु को चांदी की वेदी में विराजमान किया गया, जिसे समाजजन कंधों पर उठाकर ले चले। प्रभु का एक रथ भी था, जिसे इंद्र के रूप में सजे युवाओं ने खींचा। जुलूस में जैनाचार्य नयचंद्र सागर सूरीश्वरजी, साध्वी दामिता श्रीजी, साध्वी अमित गुणा श्रीजी म.सा. सहित अन्य साधु-साध्वियों की निश्रा प्राप्त हुई। साथ ही 24 तीर्थंकरों के फोटो, डीजे, सजे-धजे परिधानों में महिला मंडल और हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए।

फ्रीगंज स्थित जैन मंदिर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठी ने बताया  शोभायात्रा  नमकमंडी, छोटा सराफा, सती गेट, कंठाल, फव्वारा चौक, इंदौर गेट, सखीपुरा, घी मंडी, तोपखाना, उपकेश्वर चौराहा, बंसफोड़ गली होते हुए पुनः नमक मंडी स्थित जैन  मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी ।

इसके उपरांत श्वेतांबर जैन समाज का साधार्मिक वात्सल्य सामाजिक न्याय परिसर में और दिगंबर जैन समाज का साधार्मिक वात्सल्य जयसिंहपुरा जैन मंदिर में आयोजित किया गया।

जुलूस में रथ के साथ-साथ हाथी, बैंड-बाजे और ढोल भी शामिल रहे। महिलाएं और युवतियां भगवान महावीर के भजनों पर नृत्य करती नजर आईं। छोटे-छोटे बच्चे भी उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए।

Related posts

मंदसौर में स्कॉर्पियो से 1.29 करोड़ रुपये जब्त, सरपंच समेत 3 लोग हिरासत में

Jansamvad Express Digital

देश में स्टूडेंट सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा पेरेंट्स इसके लिए जिम्मेदार क्योकि वह पढाई के लिए दबाव डालते है

Jansamvad Express Digital

चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2026 में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा अमेठी के प्रशांत वीर को

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page