Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में VIP पर अटैक और ड्रोन हमले को किया निष्क्रिय NSG कमांडो ने दिखाया पावर शो

भोपाल || भोपाल में सोमवार को लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने पावर शॉ दिखाया। कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर इमारत में घुसने, आतंकियों से मुकाबला करने, बम खोजने और निष्क्रिय करने, डॉग स्क्वॉड के जरिए आईईडी पहचानने और लोगों को सुरक्षित निकालने जैसी कार्रवाई का लाइव प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मोहन यादव, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, NSG के महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा- सीपीजी काउंटर टेररिज्म ग्रुप बनाने के लिए मप्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर ली है। भविष्य में सभी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए भोपाल के ग्राम तूमड़ा में सेंटर बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया के सामने पहचान बन रही है। जब देश के प्रधानमंत्री भी सुरक्षित नहीं थे और राजीव गांधी की हत्या हुई थी, तब सशस्त्र बलों ने अपने पराक्रम से सुरक्षा मुहैया कराई। जब भी देश में किसी संकट से सामना होता है, तब एनएसजी कमांडो रक्षा करते हैं। मुझे एनएसजी पर गर्व है।

सीएम कहा कि हमारी सेना देश के दुश्मनों के घर में घुसकर मारने का काम करती है। हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन यदि कोई हमें छेड़ेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। यह संयुक्त प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि का अभियान है। हम सर्वजन सुखाय की बात करते हैं। जो जिस प्रकार का है, उसे उसी प्रकार की भाषा में जवाब देने की तैयारी होनी चाहिए।

Related posts

के कविता को नहीं मिली अंतरिम जमानत , शराब घोटाले में बड़ा झटका

Sadhguru Gets Protection From Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पक्ष में दिया आदेश, जानिए पूरा मामला

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगी आतिशी : 5 केबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ चार पुराने एक नए चेहरे को किया शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment