Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में ज्वेलर्स के खिलाफ एक दर्जन शिकायत एक ही दिन में हुई दर्ज

भोपाल की जामा मस्जिद पोस्ट ऑफिस वाली गली में स्थित प्रियंका ज्वेलर्स के खिलाफ 15 से अधिक शिकायतें हुई हैं। ग्राहकों ने दुकान के संचालक अंकित रस्तोगी के पास आभूषण गिरवी रखे थे। किसी ने नए गहने बनवाने रुपए जमा कराए थे।

कुछ ग्राहक ऐसे भी सामने आए जिन्होंने किसी स्कीम में झांसे में रुपए जमा करा दिए थे। लेकिन, अब दुकान बंद है और संचालक लोगों के फोन रिसीव नहीं कर रहा है। इस वजह से लोग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

सोमवार रात से जिस तेजी से ग्राहकों की शिकायतें थाने पहुंच रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करोड़ों रुपए का मामला हो सकता है। हालांकि, अभी पुलिस ने जांच जारी होने की बात कहकर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

Related posts

रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 0.25% घटाई, अब 6.0% हुई: लगातार दूसरी बार घटाई ब्याज दर

Jansamvad Express Digital

तेज हवा से सोलर लाईट अस्तव्यस्त हुई

प्रतापसिंह गुर मप्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कांग्रेसजनों ने दी बधाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment