Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल लोक के बाहर फुल प्रसादी बेचने वाली महिलाओ का हुआ दंगल ,पुलिस के आने तक चलता रहा विवाद

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन स्थित श्री  महाकाल लोक के बाहर फूल प्रसादी बेचने वालो के बीच जमकर मारपीट  होने का घटना क्रम शुक्रवार को देखने को मिला , जिसका विडिओ भी सोशल मिडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है , उत्क मारपीट के बाद मोके पर विवाद करने वालो में मारपीट  के बाद हथियार भी  चले। मारपीट की घटना से मोके पर मोजूद श्रधालुओ में  अफरा तफरी मचने लगी और मारपीट देख श्रद्धालु इधर उधर भागने लगे | मोके पर मोजूद  पुलिसकर्मियों ने विवाद कर रहे लोगो को अलग किया। घटना में दो लोग घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है , जहा उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है |  जिसके बाद महाकाल थाना  पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के सामने एक बार फिर हथियार चलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। शुक्रवार को महाकाल लोक में प्रवेश करने वाले कई श्रद्धालु सहम गए। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए हुए थे। इसी दौरान जयसिंह पूरा की और महाकाल लोक के पार्किंग के मुख्य द्वार के सामने लगने वाली फूल प्रसादी की दुकान संचालित करने वाले राज सिंह माली,अरुण माली,सोहन माली का दुकान ​​​​​​ लगाने को लेकर भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी से विवाद हो गया। विवाद में देखते ही देखते लट्ठ लोहे के पाइप और चाकू चलने लगे, जिससे वंहा खडे कई श्रद्धालु सहम गए और इधर उधर भागने लगे। विवाद में महिलाएं भी शामिल रही। वीडियो में महिलाए भी मारपीट करती हुई नजर आ रही है।

महाकाल लोक के सामने हुए विवाद के बाद आपसे विवाद में हुई घटना में दो लोग घायल हुए है। राजसिंह माली ने बताया कि सुबह दूकान लगा रहे थे इस दौरान करीब 6 लोगो ने डंडे लोहे की रॉड और चाक़ू से हमला कर दिया। गनीमत ये रही विवाद के दौरान पुलिसकर्मी वहां मोजूद थे जिन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बड़ा भी चाक़ू लगने से अरुण माली और सोहन माली को चाक़ू लगने क बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने चार लोगो भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी के खिलाफ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Related posts

देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा विवाह पंचमी का पर्व

Jansamvad Express Digital

06 माह का होगा जस्टिस खन्ना का CJI के रूप में कार्यकाल : 06 माह बाद होंगे रिटायर्ड

Jansamvad Express Digital

भारतीय शेयर बाजार का ब्लेक मंडे आज : शो मैड मनी के होस्ट जिम क्रैमर की चेतावनी के बाद भारतीय बाजार 4% गिरा

Leave a Comment

Please enter an Access Token