Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

मिजोरम में 40 सीटो पर मतदान हुआ शुरू

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य में सुबह 9 बजे तक करीब 17% मतदान हो चुका है। राजधानी आइजोल में अब तक 15.39% वोटिंग हो चुकी है। खोजोल में सबसे ज्यादा 27.22% मतदान हुआ।

गर्वनर हरि बाबू कंभमपति ने आइजोल साउथ में सुबह 8:15 बजे वोटिंग की। मुख्यमंत्री जोरमथंगा EVM खराब होने की वजह से वोटिंग नहीं कर पाए। वह सुबह 7 बजे के करीब वोट डालने आए थे मगर मशीन में खराबी के चलते लौट गए। चार घंटे बाद वह करीब 11 बजे वापस आए और वोट डाला।

वहीं, मिजोरम कांग्रेस के अध्यक्ष लालसावता ने दावा किया कि मिजोरम में हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हम 22 सीट जीतने जा रहे हैं। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के कार्यकारी अध्यक्ष और आइजोल नॉर्थ-III से पार्टी के उम्मीदवार के सपडांगा ने आज सुबह अपना वोट डाला।

Related posts

सीखो कमाओं योजना के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही शिवराज सरकार ,सीखो कमाओं योजना युवाओं के साथ छलावा है – त्रिपाठी

Jansamvad Express Digital

मोदी 1.0 ओर 2.0 के दस साल पुरे होने के बाद फिर देश को मिली गठबंधन सरकार

Jansamvad Express Digital

वर्ल्ड कप की व्यूअरशिप में 43% इजाफा

Leave a Comment