Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिर शुरू करवाया रहागिरी का आयोजन

उज्जैन |  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार दूसरे रविवार को उज्जैन में हैं। आज उन्होंने अपने दिन की शुरुआत कोठी रोड पर ‘राहगीरी आनंदोत्सव’ में शामिल होकर की। मौज-मस्ती में डूबे लोगों को CM ने तिल के लड्‌डू बांटे। सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। ‘गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो…’ भजन गाया। ‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी…’ सॉन्ग पर थिरके तो डमरू भी बजाया।

‘राहगीरी आनंदोत्सव’ में पारंपरिक खेलों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम हुए। अंटी (कंचे), रस्सीकूद, बोरा दौड़, सितोलिया जैसे खेल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी और मालवी नृत्य, गरबा, कथा सागर, अखाड़ा प्रदर्शन, एरोबिक, योग, बॉडी बिल्डिंग, मलखंभ प्रदर्शन भी हुआ। इस आनंदोत्सव में विदेशी सैलानी भी शामिल हुए। उन्होंने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए कहा कि 22 जनवरी को हम पूरे भारत के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

राहगीरी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान सेल्फी पॉइंट बनाया। झूले, मिकी माउस भी आकर्षण बने रहे। लोगों ने मालवी पकवान, केसरिया दूध, जलेबी, पोहा का लुत्फ उठाया।

Related posts

सोशल मिडिया पर पोस्ट करने वालो पर प्रशासन की कड़ी नजर ,एक पर मुकदमा दर्ज

पीएम मोदी समेत बीजेपी के शीर्ष नेता आज बंगाल में करेंगे रैलियां

Jansamvad Express Digital

100 वर्ष का हुआ रतलाम का रेलवे स्टेशन : पश्चिम रेलवे ने मनाया भव्य शताब्दी समारोह

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment