Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मोदी भक्त निर्दलीय चुनावी मैदान में , भोपाल के 22 प्रत्याशियों में रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल

भोपाल | मध्यप्रदेश में चुनाव के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है , कांग्रेस भाजपा के साथ ही सेकड़ो प्रत्याशी निर्दलीय रूप में चुनावी मैदान में है , राजधानी भोपाल की लोकसभा सीट पर ही 22 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है , इसमें से एक है  भेल (BHEL) से रिटायर्ड आरके महाजन…। ये उन 22 कैंडिडेट में से एक हैं, जो भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं, लेकिन इनका चुनाव प्रचार और वोट मांगने का तरीका दिलचस्प है। वे कैंडिडेट तो निर्दलीय हैं, लेकिन वोट प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नाम पर मांग रहे हैं। दरअसल ये चुनाव प्रचार के दोरान एक कुर्ता पहनकर घूम रहे है जिस पर पीएम मोदी का फोटो लगा हुआ है | ।

वे कहते हैं कि मैं सांई बाबा के साथ मोदी भक्त भी हूं। इसलिए उनकी तस्वीर वाला कुर्ता पहनकर प्रचार कर रहा हूं। मोदीजी के नाम पर जनता मुझे ही वोट देंगी। महाजन करोड़पति उम्मीदवार हैं। उनका चुनाव चिह्न ‘हांडी’ है। यह उन्होंने खास तौर पर मांगा था, क्योंकि वे आधारशिला स्थित सांई मंदिर में हर साल बड़े स्तर पर खिचड़ी भंडारे का आयोजन करते हैं। इसलिए ही अपना मनपसंद का चुनाव चिह्न मांगा।

Related posts

5 हजार रुपए का इनामी फरार आरोपी पकड़ाया

एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ दिखा तेंदुआ : मचा हड़कंप, रेंजर ने दिए मुनादी के आदेश

भारत दो दशकों से भी कम समय में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: प्रधानमंत्री

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page