Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने किए महाकाल दर्शन : प्रातकाल होने वाली भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन || विश्व प्रसिद्द बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक  महाकालेश्वर मंदिर  में मंगलवार प्रातकाल में होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे, यहां उन्होंने  भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मौर्य करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप करते नजर आए। इस दोरान मंदिर समिति की और से उनका सम्मान भी किया गया |

कुम्भ में सफल आयोजन के बाद भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे मौर्य तड़के चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे थे। भस्म आरती के बाद मौर्य ने अपने परिवार के साथ मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने मौर्य को फूलों की माला अर्पित कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि भगवान महाकाल के आंगन में आने का अवसर मिला। भस्म आरती में शामिल हुआ, यह सौभाग्य की बात है। दर्शन कर आनंद की अनुभूति हुई। बाबा महाकाल बार-बार दर्शन के लिए बुलाए और देश का कल्याण हो, यही कामना है।

Related posts

मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महा अभियान के तहत शहर के नागरिकों द्वारा स्वच्छता का संकल्प लिया गया*

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की हुई बैठक : लड्डू प्रसाद के पैकेट से हटेगा ॐ और शिखर का फोटो

Jansamvad Express Digital

महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, पीएम् राज घाट पहुंचे:पुष्पांजलि अर्पित की; विजय घाट पर पूर्व PM शास्त्री को 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment