Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

रानी अवंतिका बाई लोधी की जयंती पर निकला विशाल जुलूस

भोरासा निप्र  नगर में लोधी समाज द्वारा आज रानी अवंतिका बाई लोधी की जयंती के अवसर पर नगर में एक भव्य विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें भोरासा के समस्त समाज बंधुओं के साथ आसपास के भी लोधी समाज के लोग शामिल हुए यह जुलूस राम मंदिर लोधी समाज से शुरू होकर बस स्टैंड पर पहुंचा यहां पर लोधी समाज अध्यक्ष व पार्षद छोटूलाल लोधी के द्वारा सभी समाज जनों का साफा बांध कर स्वागत किया गया इसके बाद छोटे हनुमान चौक मैं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया |

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, पार्षद भादर सिंह भाटिया ,डॉ रूप सिंह नागर ,संदीप चावड़ा, अफजल मंसूरी ,प्रकाश मंत्री, ब्रजमोहन राठौर ,अनिल जायसवाल, रमेश चंद गुर्जर, मिथुन यादव ,शुभम नागर ,लकी बाबा ,गणेश नागर, अयूब टाइगर इसके पश्चात यह चल समारोह माली मोहल्ला होते हुए एमजी रोड से फिर राम मंदिर पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ |

इस जुलूस का स्वागत रास्ते में जगह-जगह किया गया जिस में मुख्य तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, व पार्षद भादर सिंह भाटिया, सचिन यादव ,रोहित जायसवाल ,धर्मेंद्र ठाकुर ,सुरेश चंद मालवीय, संदीप चावड़ा, विनोद डोडिया ,सहित कर्मचारियों के द्वारा परिषद के सामने जुलूस में चल रहे समाज के  वरिष्ठ लोगों का  दुपट्टा डालकर  पुष्प माला पहनाकर   स्वागत किया गया स्वागत मंचों में सभी मंचों से जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही जुलूस के समापन पर समाज अध्यक्ष छोटू लाल लोधी के द्वारा सभी समाज जलवा नगर वासियों का आभार व्यक्त किया गया

Related posts

आश्रम में आचार्य पंडिताई के छात्रों का कर रहे थे यौन शौषण

साल 2027 में होगी चंद्रयान 4 की लांचिंग : ISRO चीफ ने की घोषणा

Jansamvad Express Digital

5 राज्य 8 एग्जिट पोल , कही कांग्रेस तो कही भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में चार पोल कांग्रेस के तो 4 भाजपा के पक्ष में

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page