मुंबई | गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह गणपति की आरती की गई। उन्हें भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने दर्शन किए। वहीं देश के सबसे चर्चित गणपित पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करने सुबह से लोग लाइन में लगे रहे। लालबाग के राजा को 20 किलो वजन वाला सोने का मुकुट पहनाया गया। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है।
Anant Ambani ने ‘लालबाग चा राजा‘ को 20 किलो का सोने का मुकुट चढ़ाया
गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi के अवसर पर मुंबई के राजा को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने ‘लालबाग चा राजा’ को 20 किलो का सोने का मुकुट पहनाया है. इस मुकुट की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है
