Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लोकसभा से पहले टावर चोक पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की नुक्कड़ सभा ,महाकाल दर्शन कर शहर में करेंगे रोड शो

उज्जैन | भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भी उज्जैन में आगमन हो रहा है, 05 मार्च को राहुल गाँधी के नेतृत्व वाली न्याय यात्रा का उज्जैन आगमन होगा , शाम 05 बजे के करीब राहुल गाँधी की यात्रा उज्जैन पहुचेगी , उज्जैन आगमन पर सबसे पहले राहुल गाँधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे ,जिसके बाद महाकाल मंदिर से  ही राहुल गाँधी की न्याय यात्रा की शुरुवात होगी जो शहर के प्रमुख मार्ग पटनी बाजार , सराफा बाजार ,गोपाल मंदिर ,कंठाल चोराहा , एटलस चोराहा , दोलतगंज , मालीपुरा , देवास गेट , चामुंडा माता चोराहा होते हुए टावर चोक पहुचेगी |

टावर चोक पर राहुल गाँधी के द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा , कांग्रेस के स्थानीय नेता और जिले के पदाधिकारी राहुल गाँधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए जुट गए है , सोमवार को कांग्रेस के द्वारा यात्रा प्रभारी बनाए गए पूर्व विधायक रवि जोशी , पूर्व मंत्री प्रियवत सिंह , सज्जन सिंह वर्मा , विधायक विक्रांत भूरिया , महेश परमार , दिनेश जैन  के द्वारा उज्जैन शहर कांग्रेस कार्यलय पर एक बैठक आयोजित की जिसमें शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मोजूद रहे , ये बैठक राहुल गाँधी की यात्रा को सफल बनाए जाने को लेकर ली गई |

Related posts

इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया को चौंकाया, छोड़कर चल दिए G7 समिट, जानें किसका देने जा रहे साथ?

बहुचर्चित बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर लगाईं रोक

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटवाने की तेयारी में विपक्ष : सपा राज्यसभा सांसद जया बच्चन से विवाद के बाद विपक्ष ने दिखाई ताकत

Leave a Comment