Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयपटनाबिहारराष्ट्रीय

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज  मुजफ्फरपुर से शुरू किया चुनाव अभियान

पटना ||  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज बिहार के मुजफ्फरपुर से महागठबंधन के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की।

मुजफ्फरपुर के सकरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा नीतीश कुमार के चेहरे का उपयोग कर रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रही है। उन्होंने भाजपा पर सामाजिक न्याय की कोई चिंता न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जाति जनगणना का विरोध कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन का लक्ष्य बिहार में उद्योग स्थापित करना है और अगर सत्ता में आए तो राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएँगे। उन्होंने एनडीए सरकार पर नोटबंदी और वस्तु और सेवा कर-जीएसटी नीति के ज़रिए छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुँचाने का भी आरोप लगाया।

Related posts

20 साल बाद एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स : हिंदू और हिंदुस्तान मंजूर, लेकिन हिंदी थोपना नहीं

JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उसके भाई सूरज रेवन्ना गिरफ्तार

06 माह का होगा जस्टिस खन्ना का CJI के रूप में कार्यकाल : 06 माह बाद होंगे रिटायर्ड

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment