Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

शेरे भोपाल कहे जाने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व जेल मंत्री आरिफ अकील का निधन

सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सोमवार सुबह भोपाल के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके विधायक बेटे आतिफ अकील ने बताया कि उनको रविवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था।

पूर्व मंत्री आरिफ अकील का जनाजा भोपाल लक्ष्मी टॉकीज सराय से दोपहर 3:30 बजे उठाया जाएगा। बाल विहार रोड पर नमाजे जनाजा अदा की जाएगी। बड़े बाग वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

आरिफ अकील कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नजदीकी माने जाते थे , छ बार विधायक रहने के साथ दिग्विजय सिंह सरकार में दो बार मंत्री भी बने और जेल खाद जैसे महत्वपूर्ण विभाग उन्हें मिले , शारीरिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्होंने अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारा और अपनी सीट भोपाल उत्तर से  विधायक बनवाया |

साल 2023 की शुरुआत में आरिफ की तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। बेटे आतिफ को पार्टी ने भोपाल उत्तर से उम्मीदवार बनाया तो वे पूरे समय जीप और व्हीलचेयर से वोट मांगने निकले थे।

आरिफ अकील को कहते हैं ‘शेरे भोपाल’

आरिफ अकील को ‘शेरे भोपाल’ कहा जाता है। इसकी वजह है- दो दशक से हर कोशिश करने के बाद भी भाजपा उनका अभेद किला भोपाल उत्तर नहीं ढहा पाई। लोग कहते हैं कि ‘आरिफ भाई काम में भेदभाव नहीं करते। उनका मानना था कि जो मेरे पास आ गया वो मेरा है।’

Related posts

परिक्षार्थियो को जमीन पर बैठा कर ली जा रही परीक्षा- शिक्षा के नाम पर खोखले दावे

Jansamvad Express Digital

भोरासा नगर में लगाया गया विशाल स्वास्थ्य शिविर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से की मुलाकात

Leave a Comment