Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

साउथ कोरिया के मशहूर अभिनेता lee sun kyun का निधन

ऑस्कर विनिंग फिल्म पैरासाइट में मुख्य भूमिका अदा करने वाले कोरिया के मशहूर अभिनेता Lee Sun Kyun का बुधवार को निधन हो गया। पुलिस को एक महिला ने फोन करके जानकारी दी थी कि उनके पति घर पर एक सुसाइड नोट लिखकर गए हैं। आपको बता दें कि ली सुन क्युन के खिलाफ ड्रग्स केस को लेकर छानबीन चल रही थी।

ली सुन क्युन का बुधवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का शव उनकी कार में मिला। आपको बता दें कि ऑस्कर विनिंग ‘पैरासाइट’ फिल्म में Lee Sun Kyun ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

साउथ कोरियन न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सेओंग बुक डिस्ट्रिक्ट के सियोल के एक पार्क में कथित रूप से एक शख्स बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद पुलिस छानबीन में ये सामने आया कि मरने वाला शख्स एक्टर Lee Sun Kyun हैं।

Related posts

एक नजर में उज्जैन शहर की चार प्रमुख खबर

Jansamvad Express Digital

मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

करवा चौथ पर भगवान बाबा महाकाल को चंद्र अर्पित कर श्रृंगार

Leave a Comment