Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक वर्मा मिले अधीक्षण यंत्री जैन से

भोरासा निप्र| सोनकच्छ विधानसभा की विद्युत समस्याओं को लेकर की बात पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने शुक्रवार को सोनकच्छ विधानसभा मैं व्याप्त विद्युत समस्या को लेकर अधीक्षण यंत्री आर सी जेन से भेंट की वर्मा ने अधीक्षण यंत्री से कहा कि वर्षा काल प्रारंभ हो चुका है वही किसानों का काम भी प्रारंभ हो चुका है पिछले समय हमने सोन्कच्छ विधानसभा के विभिन्न ग्रामों का सर्वे कराया था जिसके अंतर्गत करीब 400 ट्रांसफार्मर लगना थे लेकिन जो टारगेट था वह पूरा नहीं हुआ । मेरा अनुरोध है कि प्राइटी से जहां जरूरी है वहां ट्रांसफार्मर शीध्र लगाया जाए अभी देखने में आ रहा है कि जहां 100 कनेक्शनों का लोड जिस ट्रांसफार्मर पर है वहा 125 कनेक्शन दे दिए गए हैं लोड अधिक बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि ट्रांसफार्मर लोड के हिसाब से लगाया जाए उनकी क्षमता वृद्धि की जाए । इसी के साथ भौरासा नगर मे अनेक बिजली के पोल में करंट आ रहा है वहां शीघ्र ही चेक करवा कर पोल को कंक्रीट से ढक दिया जाय । अधीक्षण यंत्री जैन ने बताया कि हमने काम शुरू कर दिया है हमारा प्रयास होगा कि समय सीमा के अंतर्गत ट्रांसफार्मर लगने का काम पूरा हो जाए जहां तक क्षमता वृद्धि का सवाल है वह भी हम चेक करवा लेते हैं । प्रतिनिधिमंडल में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जनपद अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, ड़ा रुपसिह नागर, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह यशोना, बने सिह आस्थाया भोरासा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेशचंद ईनानी मनोज शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Related posts

4 दिसंबर से संसद का शीत कालीन सत्र होगा शुरू , विपक्ष जातीय जनगणना का मुद्दा उठा सकता है तो सरकार UCC पर बहस छेड़ सकती है

Jansamvad Express Digital

उपयंत्री जनपद पंचायत महिदपुर को कलेक्टर उज्जैन ने किया निलंबित

Jansamvad Express Digital

कोलकाता: तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 की मौत, 50-55 लोगों के दबे होने की आशंका

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page