Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

हमास पर इजराइल हमले को शशि थरूर ने आतंकी हमला बताया ,केरल मुस्लिम संस्था ने शशि थरूर को अपने गेस्ट लिस्ट से हटाया

केरल के मुस्लिम संगठन महल एम्पावरमेंट मिशन (MEM) ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फिलिस्तीन के समर्थन में होने वाले एक कार्यक्रम के गेस्ट लिस्ट से हटा दिया। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में होना है।

दरअसल, कांग्रेस सांसद थरूर 26 अक्टूबर को कोझिकोड में एक अन्य मुस्लिम संगठन इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम भी फिलिस्तीन के समर्थन में ही किया गया था। थरूर ने भाषण के दौरान इजराइल पर हमास के हमले को आतंकी घटना बता दिया था।

थरूर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी विरोध हुआ। इसके बाद थरूर ने 27 अक्टूबर को अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- वह हमेशा फिलिस्तीन के लोगों के साथ रहे हैं। वह IUML की रैली में अपने 32 मिनट के भाषण के 25 सेकेंड के हिस्से के प्रचार-प्रचार से सहमत नहीं हैं।

Related posts

तमिलनाडु से अभिनेता कमल हसन की राज्यसभा को लेकर दावेदारी : 06 सदस्यों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

योग आयोग की ग्राम योग यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग ,योग से मिलेगा हर समस्या का समाधान : कैबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी

Jansamvad Express Digital

दशनाम ग्रहस्थ गोस्वामी समाज ने महाकाल मंदिर में किया शंकराचार्यजी का पूजन

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page