Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हमीदिया अस्पताल के कर्मचारी गए हड़ताल पर : सेलरी में देरी को लेकर कर रहे प्रदर्शन

भोपाल || मध्यप्रदेश की राजधानी  भोपाल के हमीदिया अस्पताल में काम करने वाले  कर्मचारियों ने अपनी कुछ मांग को लेकर आज हड़ताल कर दी है | कर्मचारियों की मांग में मुख्य  3 महीने से सैलरी नहीं मिलना शामिल  है। अपनी प्रमुख मांग को लेकर आज  विरोध में 500 से अधिक वार्ड बॉय और टेक्नीशियन  हड़ताल पर चले गए  हैं। सुबह 7 बजे से सभी कर्मचारी अस्पताल के सामने धरने पर बैठे हैं। बता दें, हमीदिया अस्पताल में रोज 2500 से अधिक की ओपीडी रहती है। वहीं, 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली के समय तीन महीने का वेतन बड़ी मुश्किल से दिया था। अब फिर दो माह का वेतन रोक लिया है। जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। महंगाई के इस दौर में वैसे भी 8 हजार रुपए महीना मानदेय दिया जा रहा है। इसमें भुगतान में देरी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक सुनीत टंडन ने बताया कि हड़ताल जैसी कोई बात हमारे सामने नहीं आई है।

कर्मचारियों को समय पर सेलरी ना मिल पाने का क्या  कारण 

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ने एजाइल कंपनी को पिछले तीन महीने से पेमेंट नहीं किया है। इसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी। कंपनी की 15 करोड़ से अधिक की रकम जीएमसी पर बकाया होने की बात सामने आई है।

दो महीने जब कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, तब कंपनी को 1 करोड़ रुपए दिए गए। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी जारी की गई। हालांकि, उसमें दिवाली बोनस नहीं था। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिया था।

हड़ताल कर रहे  कर्मचारियों की मांगें

  • वेतन महीने की 1 तारीख से 8 तारीख तक मिलना चाहिए ।
  • बचा हुआ बोनस नहीं मिला है, वो मिलना चाहिए और आगे से बोनस हमेशा टाइम से मिलना चाहिए |
  • सरकारी छुट्टी मिले। डबल ड्यूटी का भुगतान मिले।
  • सभी आउट सोर्स कर्मचारियों जॉइनिंग लैटर दिया जाए।

Related posts

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने एक क्रिकेट-थीम वाला पेय, कैंपा क्रिकेट लॉन्च किया

Jansamvad Express Digital

सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए बाबा रामदेव : भ्रामक विज्ञापन मामले में हुई पेशी

Jansamvad Express Digital

वायनाड लोकसभा से कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी वाड्रा को बनाया प्रत्याशी : राहुल गाँधी ने छोड़ी थी सीट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment